मुरैना में सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर! कढ़ाई में शव रखकर पार कराया उफनता नाला
मुरैना के भौरूसिंह का पुरा गांव में सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर सामने आई। बारिश से उफनते नाले के कारण हुकुम सिंह परमार के शव को लोहे की कढ़ाई में रखकर नाला पार कराया गया। गांव में श्मशान घाट नहीं होने से निजी खेत में अंतिम संस्कार करना पड़ा। प्रशासन ने मामले की जांच और जल्द श्मशान घाट बनाने का भरोसा दिया है।
Shivani Gupta
9 Sep 2026


























