CG NEWS:चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी के शक में युवक को लात मारकर गिराया, आरोपी यात्री गिरफ्तार
आजाद हिंद एक्सप्रेस में मोबाइल चोरी के संदेह में एक युवक को चलती ट्रेन से लात मारकर गिराने का मामला सामने आने के बाद रेलवे पुलिस ने आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे सुरक्षा बल और शासकीय रेल पुलिस सक्रिय हुई। जांच में आरोपी की पहचान आर. सुरेश कुमार के रूप में हुई, जिसे जांजगीर-चांपा रेलवे स्टेशन से हिरासत में लेकर रायपुर जीआरपी को सौंपा गया। घटना 15 जुलाई की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार उरकुरा और मांढ़र रेलवे स्टेशन के बीच एक युवक पर
PREM
19 Jul 2026




























