🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

CG NEWS:चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी के शक में युवक को लात मारकर गिराया, आरोपी यात्री गिरफ्तार

आजाद हिंद एक्सप्रेस में वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई, घायल युवक की तलाश में जुटी जीआरपी चोरी और मारपीट दोनों पहलुओं की होगी जांच। आजाद हिंद एक्सप्रेस में मोबाइल चोरी के संदेह में एक युवक को चलती ट्रेन से लात मारकर गिराने का मामला सामने आने के बाद रेलवे पुलिस ने आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे सुरक्षा बल और शासकीय रेल पुलिस सक्रिय हुई।
Follow on Google News
चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी के शक में युवक को लात मारकर गिराया, आरोपी यात्री गिरफ्तार

प्रेम कुमार, रायपुर। आजाद हिंद एक्सप्रेस चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी के संदेह में एक युवक को दरवाजे से लात मारकर नीचे गिराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि ट्रेन से गिरकर घायल हुए युवक की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है।

CG NEWS: पहली बारिश में धंसी 33 करोड़ों की सड़क, बिलासपुर में निर्माण गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल

चलती ट्रेन में वायरल वीडियो से खुला मामला

आजाद हिंद एक्सप्रेस में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया। वीडियो में एक यात्री कथित मोबाइल चोर को चलती ट्रेन के दरवाजे से लगातार लात मारता दिखाई देता है। घटना ने कानून व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

/img/129/1784452350494

15 जुलाई को हुई घटना

जानकारी के अनुसार 15 जुलाई को आजाद हिंद एक्सप्रेस रायपुर की ओर आ रही थी। उरकुरा और मांढ़र रेलवे स्टेशन के बीच एक युवक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगा। आरोप है कि पकड़े जाने पर युवक जान बचाने के लिए ट्रेन के पायदान से बाहर लटक गया। इसी दौरान एक यात्री ने उसे कई बार लात मारकर नीचे गिरा दिया।

CG NEWS: छत्तीसगढ़ को रेल विकास की बड़ी सौगात: चांपा, सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन बने हाईटेक, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

मोबाइल में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

दूसरे कोच में मौजूद एक यात्री ने पूरी घटना अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। वीडियो में मैरून रंग की टी-शर्ट पहने यात्री युवक पर लगातार हमला करता दिखाई देता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घायल युवक बांग्ला भाषा बोल रहा था और गिरने से उसे गंभीर चोटें आई हो सकती हैं।

वायरल वीडियो के बाद गिरफ्तारी

वीडियो सामने आने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी ने जांच शुरू की। आरोपी की पहचान आर. सुरेश कुमार के रूप में हुई। उसे जांजगीर-चांपा रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लेकर रायपुर जीआरपी को सौंपा गया, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

CG NEWS: नारायणपुर के जंगल में नक्सलियों का बड़ा हथियार जखीरा बरामद, BSF ने 7 बंदूकें और भारी मात्रा में गोला-बारूद किया जब्त

बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज

जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2) और 117(3) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि चोरी का संदेह होने पर भी किसी व्यक्ति को स्वयं दंड देने का अधिकार नहीं है। ऐसे मामलों में आरोपी को पुलिस के हवाले करना ही कानूनी प्रक्रिया है।

घायल युवक की तलाश जारी

ट्रेन से गिरने वाले युवक का अब तक पता नहीं चल सका है। जीआरपी उरकुरा से मांढ़र रेलवे ट्रैक के बीच अस्पतालों, स्थानीय लोगों और रेलवे कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। युवक मिलने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज किया जाएगा।

CG NEWS: बीज निगम के रिटायर्ड मैनेजर पर EOW का शिकंजा, आय से 88% ज्यादा संपत्ति मामले में गिरफ्तारी

दोनों पहलुओं की होगी जांच

पुलिस केवल वायरल वीडियो के आधार पर नहीं, बल्कि पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जाएगा कि युवक ने वास्तव में मोबाइल चोरी की थी या नहीं। यदि चोरी की पुष्टि होती है तो उसके खिलाफ अलग से कानूनी कार्रवाई होगी। वहीं आरोपी यात्री के खिलाफ दर्ज मामले की विवेचना भी जारी रहेगी।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts