CG NEWS: 15 साल से सड़क का इंतजार, अब आर-पार की लड़ाई: आमरण अनशन के साथ हाईवे जाम, बारिश में भी नहीं डिगे ग्रामीण
जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र में डोंगा-कोहरौद सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। आंदोलन के पांचवें दिन ग्रामीणों ने आमरण अनशन के साथ अंबेडकर चौक पर चक्काजाम कर दिया, जिससे शिवरीनारायण-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। इस प्रदर्शन में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और स्कूली बच्चों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। मूसलाधार बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारी सड़क पर डटे रहे और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते रहे। ग्रामीणों क
Prem Nirmalkar
3 Jul 2026


























