इंदौर-देवास बायपास की बदहाली पर हाई कोर्ट सख्त! NHAI को फटकार, प्रोजेक्ट डायरेक्टर तलब
इंदौर-देवास बायपास की बदहाली पर हाई कोर्ट ने NHAI को लगाई फटकार, कहा- प्राधिकरण वास्तविक स्थिति का सामना करने से बच रहा है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर को व्यक्तिगत रूप से तलब कर गड्ढों, जलभराव, पुलों की दरारों और सड़क सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों पर रिपोर्ट मांगी। 22 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई। फिलहाल टोल वसूली बंद करने का आदेश नहीं।
Hemant Nagle
7 Nov 2026

























