इंदौर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राजा रघुवंशी के दोनों भाईयों पर मामला दर्ज
इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में बिना वैध लाइसेंस ग्राहकों को शराब पिलाने के मामले में पुलिस ने कैट रोड स्थित राजा भोज ढाबे पर कार्रवाई की है। पुलिस ने ढाबे के मैनेजर सचिन रघुवंशी सहित संबंधित आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। ढाबा संचालक विपिन रघुवंशी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है, दोनों को चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के मृतक राजा रघुवंशी के भाई बताया जा रहा है।
Rohit Sharma
8 Aug 2026



























