इंदौर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राजा रघुवंशी के दोनों भाईयों पर मामला दर्ज

इंदौर। होटल, ढाबों और लॉज की जांच के दौरान राजा भोज ढाबे पर नियमों का उल्लंघन सामने आया। पुलिस के अनुसार यहां बिना वैध शराब लाइसेंस के ग्राहकों को शराब परोसी जा रही थी। इसके अलावा कर्मचारियों की जानकारी थाने में जमा नहीं कराने पर संचालक के खिलाफ धारा 223 बीएनएस के तहत भी कार्रवाई की गई है।
बिना लाइसेंस शराब पिलाने पर पुलिस की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार होटल, ढाबों और लॉज की जांच के दौरान कैट रोड स्थित राजा भोज ढाबे पर ग्राहकों को बिना वैध शराब लाइसेंस के शराब परोसी जा रही थी। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आने के बाद राऊ थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने ढाबे के मैनेजर सचिन रघुवंशी सहित संबंधित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
संचालक विपिन रघुवंशी पर भी केस
ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारियों की जानकारी थाने में जमा नहीं कराने का मामला भी जांच के दौरान सामने आया। धारा 223 बीएनएस के आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर ढाबा संचालक विपिन रघुवंशी के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में राऊ थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
Jashpur: पुलिस को चकमा देकर मुंबई में छिपा था पूर्व नक्सली,जशपुर पुलिस ने दबोचा,
सचिन और विपिन को राजा रघुवंशी के भाई बताया जा रहा
पुलिस कार्रवाई के बाद सचिन रघुवंशी और विपिन रघुवंशी के नाम एक बार फिर चर्चा में आए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों शिलॉन्ग के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के मृतक राजा रघुवंशी के भाई हैं। हालांकि, इंदौर में हुई यह कार्रवाई बिना लाइसेंस शराब पिलाने और अन्य नियमों के उल्लंघन से जुड़ी है और इसका शिलॉन्ग हत्याकांड से कोई सीधा संबंध नहीं है।
राजा रघुवंशी केस के बाद फिर सुर्खियों में परिवार
शिलॉन्ग में राजा रघुवंशी की हत्या का मामला देशभर में सुर्खियों में रहा था। अब उनके भाइयों के खिलाफ इंदौर में हुई पुलिस कार्रवाई के चलते रघुवंशी परिवार एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पुलिस का कहना है कि होटल, ढाबे और लॉज में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।












