PlayBreaking News

पत्नी, प्रेमी और दुश्मनोंने मिलकर लिखी मौत की पटकथा, मुखबिरी का बदला लेने के लिए चली गोलियां

कैट रोड पर नवीन पाटीदार हत्याकांड का बड़ा खुलासा। पत्नी, प्रेमी और पुराने दुश्मनों ने मिलकर 15 लाख रुपये की सुपारी देकर करवाई हत्या, अब तक सात आरोपी गिरफ्तार।
Follow on Google News
ने मिलकर लिखी मौत की पटकथा, मुखबिरी का बदला लेने के लिए चली गोलियां

इंदौर के चर्चित नवीन पाटीदार हत्याकांड में राऊ पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी राहुल उईके उर्फ राहुल मराठा सहित तीन आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि हत्या की साजिश प्रेम प्रसंग, पुरानी रंजिश और बदले की भावना के चलते रची गई थी। आरोपियों ने 15 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या करवाने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सुपारी की रकम में से पांच लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं। इस मामले में अब तक कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

और पढ़ें: पाकिस्तान से विस्थापित सिंधियों को लेकर सोशल मीडिया आपत्तिजनक टिप्पणी: क्राइम ब्रांच ने दो आरोपीयो को किया गिरफ्तार

कैट रोड पर मिला था गोली लगा शव

डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत के अनुसार 12 अप्रैल को नखराली ढाणी के समीप कैट रोड क्षेत्र में नवीन पाटीदार का शव मिला था। उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। मूल रूप से उज्जैन निवासी नवीन पाटीदार इंदौर में रह रहा था और उसके खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज रहे थे। हत्या की जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कई संदिग्धों को चिन्हित किया।

और पढ़ें: मारुति की पहली फ्लेक्स-फ्यूल वैगन-आर लॉन्च : 85% एथेनॉल वाले E85 ईंधन पर चलेगी, सरकार ने 5000 पंप लगाने का रखा लक्ष्य

पत्नी और प्रेमी ने मिलकर रची साजिश

जांच में सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने नवीन की पत्नी भारती को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि उसका उज्जैन के कुख्यात बदमाश राहुल उईके उर्फ राहुल मराठा से प्रेम संबंध था। पुलिस के मुताबिक भारती और राहुल ने मिलकर नवीन को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी।

और पढ़ें: 'अभी हम जिंदा हैं...' गूगल ने बताया मृत, फिर राजस्थानी सिंगर स्वरूप खान ने खुद बताई सच्चाई

मुखबिरी और हत्या का बदला भी बना कारण

पूछताछ में राहुल मराठा ने बताया कि वह पहले नवीन के साथ आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा था। एक मामले में नवीन ने कथित तौर पर मुखबिरी कर उसे पुलिस के हत्थे चढ़वा दिया था, जिसके बाद दोनों के बीच दुश्मनी हो गई थी। इसी दौरान राहुल का भारती से प्रेम संबंध भी शुरू हो गया। दोनों ने मिलकर नवीन की हत्या की योजना बनाई।

और पढ़ें: सिंगरौली : गैस सिलेंडर ब्लास्ट से बाजार में लगी भीषण आग, छह दुकानें जलकर राख

भाई की हत्या का बदला लेने शामिल हुआ राजू

जांच में यह भी सामने आया कि साजिश में उज्जैन के राजू गुगले खटिक को भी शामिल किया गया था। नवीन पर राजू के भाई की हत्या का आरोप था और वह लंबे समय से बदला लेना चाहता था। पुलिस के अनुसार राजू ने ही नवीन की हत्या के लिए 15 लाख रुपये की सुपारी दी थी। इसके बाद राहुल मराठा ने मुकेश कुमावत के माध्यम से पूरी डील तय की और शूटरों की व्यवस्था की।

और पढ़ें: ‘वंदे मातरम्’ विवाद में कांग्रेस पार्षद को झटका: अग्रिम जमानत याचिका खारिज

शूटरों को दी गई सुपारी

हत्या को अंजाम देने के लिए अजय धोलपुरिया और श्रीराम बलाई को शामिल किया गया। पुलिस का दावा है कि इन्हीं लोगों ने नवीन को गोली मारकर मौत के घाट उतारा।

और पढ़ें: क्या रणवीर सिंह बनेंगे ललित मोदी? बायोपिक को लेकर बढ़ा सस्पेंस, स्क्रिप्टिंग स्टेज में पहुंचा प्रोजेक्ट

मुंबई, गोवा और खाटूश्याम में छिपा था राहुल

हत्या के बाद राहुल मराठा लगातार ठिकाने बदलता रहा। पुलिस के मुताबिक वह मुंबई, गोवा, खाटूश्याम और अन्य शहरों में फरारी काट रहा था। आखिरकार राऊ पुलिस ने उसे नागपुर से दबोच लिया।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts