छिंदवाड़ा में शान से लहराया तिरंगा, मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने ली परेड की सलामी
छिंदवाड़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस पुलिस परेड ग्राउंड में भव्य समारोह के साथ मनाया गया। मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। जवानों ने आकर्षक मार्चपास्ट किया और पुलिस बैंड ने देशभक्ति की धुनें प्रस्तुत कीं। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Shyam Sahu
15 Aug 2026


























