CG NEWS: रिश्वत नहीं दी तो उपजाऊ जमीन को बना दिया बंजर! भारतमाला परियोजना में करोड़ों के मुआवजा फर्जीवाड़े का आरोप
राजनांदगांव जिले के ग्राम देवादा में भारतमाला परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का मामला सामने आया है। शनिवार को बड़ी संख्या में किसान एसीबी रायपुर पहुंचे और पटवारी, राजस्व अधिकारियों तथा बिल्डर लॉबी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। किसानों का आरोप है कि मुआवजा बढ़ाने के लिए दो से तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई। रिश्वत नहीं देने वाले किसानों की उपजाऊ और सिंचित जमीन को सरकारी रिकॉर्ड में असिंचित या बंजर दिखाकर मुआवजा कम कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है
PREM
22 Jun 2026



























