रायसेन में बेटी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मां के घर से चुराए 10 लाख के जेवर
सलामतपुर पुलिस ने चोरी की वारदात का 24 घंटे में खुलासा करते हुए करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए। जांच में सामने आया कि फरियादिया की 23 वर्षीय बेटी ने अपने पुरुष मित्र के साथ मिलकर चोरी की थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
Naresh Bhagoria
19 Sep 2026


























