Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेटमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: करीब 1.3 किग्रा अवैध गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

इंदौर के बेटमा में पुलिस ने 1.300 किलो अवैध गांजा जब्त कर श्याम उर्फ भैय्यू मसानिया को गिरफ्तार किया। गांजे की कीमत 35 हजार रुपए बताई गई है।
बेटमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: करीब 1.3 किग्रा अवैध गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार
गिरफ़्तार आरोपी

बेटमा। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बेटमा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 35 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है, जबकि मामले में एक सह-आरोपी को भी नामजद किया गया है।

घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा

पुलिस के अनुसार, 4-5 नवंबर की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि बेटमा थाना क्षेत्र के शंकरपुरा स्थित राज राजेश्वरी शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध गांजा बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही बेटमा पुलिस टीम ने स्वतंत्र पंच गवाहों की मौजूदगी में मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम श्याम उर्फ भैय्यू मसानिया, निवासी ग्राम पुर्नी, जिला खंडवा, हाल मुकाम धरमकुंज कॉलोनी, बेटमा बताया। पुलिस द्वारा विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 35 हजार रुपए है।

Betma Dussehra 2026: घोड़ों की टाप, बंदूकों की गूंज और 51 फीट के रावण का दहन, अमन-चमन पहाड़ी पर दिखा अनोखा दशहरा

अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही पुलिस

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना बेटमा में अपराध क्रमांक 653/2026, धारा 8/20 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में विवेचना जारी है तथा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

बेटमा में कन्या विद्यालय की जमीन पर बवाल, करणी सेना ने मशाल यात्रा निकाल प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक इंदौर ग्रामीण राजेंद्र कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कृष्ण एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी देपालपुर संय प्रिय सम्राट के मार्गदर्शन में थाना बेटमा पुलिस द्वारा की गई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी रणजीत सिंह बघेल, उपनिरीक्षक मुन्नालाल डोडियार, सहायक उपनिरीक्षक कमलेन्द्र कुमार दीक्षित, प्रधान आरक्षक 3093 विकास, प्रधान आरक्षक 3212 जितेंद्र राठौर एवं आरक्षक 4441 पंकज चौरे की सराहनीय भूमिका रही।

Rahul Devda
By Rahul Devda

मेरा धर्म सत्ता नहीं, सत्य लिखना है, मेरी जिम्मेदारी जनता के दर्द को आवाज़ देना है ।। 🖋️

Latest Posts