Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

धनतेरस पर गुना में ट्रैफिक प्लान सफल, 120 पुलिसकर्मियों ने संभाली बाजार की व्यवस्था

धनतेरस पर गुना पुलिस ने बाजार में 120 जवान तैनात किए। तीन और चार पहिया वाहनों की एंट्री रोककर त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखी।
धनतेरस पर गुना में ट्रैफिक प्लान सफल, 120 पुलिसकर्मियों ने संभाली बाजार की व्यवस्था

गुना। धनतेरस एवं दीपावली पर्व पर बाजार में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए गुना पुलिस ने विशेष यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था लागू की। पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन में शहर के बाजार क्षेत्र में यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए।

बाजार के प्रमुख पॉइंट्स पर पुलिसकर्मी तैनात

5 नवंबर को बाजार क्षेत्र के सभी प्रमुख एवं निर्धारित पॉइंट्स पर कुल 120 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। व्यवस्था के तहत बाजार में तीन एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रखा गया, जिससे खरीदारी के लिए आने वाले नागरिकों को जाम की समस्या से राहत मिली।

गुना में 30 लाख रुपये का पटाखों से भरा ट्रक जब्त, किराना और प्लास्टिक पाइप के पीछे छिपाए थे 16 कार्टून

थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने संभाली कमान

त्योहारी भीड़ को देखते हुए यातायात थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने स्वयं मैदान में उतरकर यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने पुलिस बल के साथ बाजार के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर व्यवस्था का जायजा लेते हुए यातायात सुचारू बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई।

गुना में महिलाओं के लिए बड़ी पहल: 25वें नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 215 महिलाओं की जांच, अब तक 4 हजार महिलाओं को मिला लाभ

पुलिस की निगरानी से व्यवस्थित रहा यातायात

पुलिसकर्मियों की तैनाती और अधिकारियों की सतत निगरानी के चलते बाजार में यातायात व्यवस्था व्यवस्थित बनी रही।

Rajkumar Rajak
By Rajkumar Rajak

Latest Posts