Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर में बड़ी चोरी,किराए के मकान में छिपाकर रखी थी 6.5 टन रेलवे पटरी, पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार

नई रेल लाइन की पटरी पर कबाड़ चोरों की नजर! 36 नग कटी हुई रेलवे पटरी, गैस कटर और सिलेंडर बरामद,छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर, रेलवे पटरी चोरी, कोरबा रेल पटरी चोरी, जटगा रेलवे पटरी, बरबसपुर रेल चोरी, 6.5 टन रेलवे पटरी, 6480 किलो रेलवे पटरी, रेलवे ट्रैक चोरी, कोरबा क्राइम न्यूज, कटघोरा न्यूज, रेलवे चोरी मामला, गैस कटर से पटरी काटने का मामला, कोरबा जिले में रेल पटरी चोरी का बड़ा मामला सामने आया है।
छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर में बड़ी चोरी,किराए के मकान में छिपाकर रखी थी 6.5 टन रेलवे पटरी, पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार

रायपुर/कोरबा: छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर की नई रेल लाइन के निर्माण के बीच रेलवे पटरी चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जटगा चौकी क्षेत्र के बरबसपुर गांव में पुलिस ने एक किराए के मकान में छापेमारी कर करीब 6.5 टन यानी 6,480 किलो वजन की 36 नग कटी हुई रेलवे पटरी बरामद की है। मौके से गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, घरेलू गैस सिलेंडर और स्वराज माजदा वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस की दबिश की भनक लगते ही मकान किराए पर लेने वाला युवक मौके से फरार हो गया।

नई रेल लाइन बन रही थी, इधर पटरी चोरी का खेल!

छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर के तहत जटगा क्षेत्र में नई रेल लाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। अलग-अलग कंपनियों को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। इसी दौरान रेलवे की नई पटरी चोरी कर उसे काटकर ठिकाने लगाने का मामला सामने आने से निर्माण कार्य की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

/img/129/1791447531027

संबंधित खबर: BSP लोहा चोरी मामले में 3,959 कॉल ने खोली रैकेट की कड़ी, संजय-अमित के बीच 840 बार हुई बातचीत

किराए के मकान में छिपा रखा था रेलवे का माल

पुलिस के अनुसार मामला जटगा चौकी क्षेत्र के बरबसपुर गांव का है। यहां आखिर लाल के पक्के मकान को राजू कुमार नामक युवक ने किराए पर लिया था। बताया जा रहा है कि राजू कुमार रेल कॉरिडोर के तहत चल रहे नई रेल लाइन के काम से जुड़ी एक निजी कंपनी में काम करता था। पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम ने किराए के मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां बड़ी मात्रा में रेलवे की कटी हुई पटरी बरामद हुई।

6,480 किलो पटरी देखकर पुलिस भी हैरान

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 6.5 टन यानी 6,480 किलोग्राम वजन की 36 नग रेलवे पटरी जब्त की। इसके अलावा मौके से 4 ऑक्सीजन सिलेंडर, गैस कटर, घरेलू गैस सिलेंडर और अन्य सामान भी मिला। रेलवे पटरी को काटने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद रेल पटरी कहां से लाई गई और इसे आगे कहां खपाने की तैयारी थी।

/img/129/1791447596163

पुलिस पहुंची तो आरोपी हो गया फरार

बताया जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी राजू कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से स्वराज माजदा वाहन भी जब्त किया है। आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद चोरी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका सामने आ सकती है।

संबंधित खबर: Durg Bhilai: BSP स्क्रैप चोरी केस में पूर्व GM को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

रेलवे और कंपनी के अधिकारियों को बुलाया गया

जटगा चौकी प्रभारी भीम यादव के अनुसार मौके से रेलवे से संबंधित बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद हुई है। मामले की जानकारी रेलवे के संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी गई है। साथ ही नई रेल लाइन का काम कर रही संबंधित कंपनी के अधिकारियों को भी बुलाया गया है, ताकि जब्त सामग्री की पहचान और उसके स्रोत की पुष्टि की जा सके।

/img/129/1791447669259

क्या चोरी का माल सीमावर्ती इलाके में खपाया जा रहा था?

एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में रेलवे पटरी बरामद होने के बाद पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं चोरी के माल को जिले के सीमावर्ती इलाकों में कबाड़ के रूप में खपाने का नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। गैस कटर, सिलेंडर और वाहन की बरामदगी ने जांच को और गंभीर बना दिया है। हालांकि रेलवे पटरी कहां से चोरी हुई और इस मामले में कितने लोग शामिल हैं, इसका अंतिम खुलासा जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही होगा।

/img/129/1791447628020

संबंधित खबर: रेलवे ट्रैक के बीच सोलर पैनल लगाकर बिजली बनाई: स्विस स्टार्टअप का आइडिया, पैनल्स पर से 11000 ट्रेनें गुजरीं, 16000 kWh एनर्जी बनी

पुलिस ने शुरू की नेटवर्क की तलाश

कटघोरा एसडीओपी विजय सिंह राजपूत ने बताया कि जटगा चौकी के ग्राम बरबसपुर में पुलिस ने दबिश देकर किराए के मकान से करीब 6.5 टन (6,480 किलो) वजन की 36 नग रेलवे पटरी बरामद की है। मौके से 4 ऑक्सीजन सिलेंडर, गैस कटर, घरेलू गैस सिलेंडर और स्वराज माजदा वाहन भी जब्त किया गया है। आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts