भोपाल में नसबंदी दोगुनी फिर भी डॉग बाइट के मामले बढ़े, 4 साल में 45 हजार से 96 हजार पहुंचा आंकड़ा
शहर में सड़क पर चलते हुए अचानक कुत्तों का झुंड पीछे पड़ना, बच्चों का गलियों में खेलने से डरना और बाइक सवारों का कुत्तों के पीछे दौड़ने से गिर जाना अब कई इलाकों की रोजमर्रा की चिंता बन चुका है। विश्व रेबीज दिवस पर सामने आए आंकड़े आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या और नसबंदी अभियान की रफ्तार के बीच बड़ा अंतर दिखा रहे हैं। भोपाल में चार साल के दौरान नसबंदी की संख्या बढ़कर दोगुना हो गई।
Rohit Sharma
28 Sep 2026
































