झारखंड आज बंद:छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में BJP का ऐलान, रांची में हाई अलर्ट; 3000 जवान तैनात
झारखंड में JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन के बाद माहौल गरमा गया है। छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में BJP ने आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। रांची समेत पूरे झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और करीब 3000 जवानों की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों पर पुलिस की पैनी नजर है, जबकि ड्रोन और कंट्रोल रूम के जरिए निगरानी की जा रही है।
Garima Vishwakarma
11 Aug 2026


























