PlayBreaking News

TRE 4 की मांग पर पटना में बवाल :अभ्यर्थियों पर पुलिस का लाठीचार्ज, छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; कई घायल

पटना में TRE 4 भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। जेपी गोलंबर पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्र घायल हो गए। छात्रों ने BPSC और शिक्षा विभाग पर भर्ती में द
Follow on Google News
अभ्यर्थियों पर पुलिस का लाठीचार्ज, छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; कई घायल

पटना में TRE 4 भर्ती का विज्ञापन जारी करने और BPSC नियमावली में बदलाव की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन उग्र हो गया। विरोध मार्च के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तनाव बढ़ गया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस कार्रवाई में कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए।

जेपी गोलंबर पर रोका गया मार्च

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी पटना कॉलेज से मार्च निकालकर बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) कार्यालय की ओर जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें जेपी गोलंबर पर ही रोक दिया। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। छात्रों और पुलिस के बीच बहस और धक्का-मुक्की के बाद हालात बिगड़ गए।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई अभ्यर्थियों को चोटें आई हैं। कुछ छात्र नेताओं को हिरासत में भी लिया गया है। यह आंदोलन छात्र नेता दिलीप के नेतृत्व में किया जा रहा था।

क्या है अभ्यर्थियों की मांग?

अभ्यर्थियों का कहना है कि TRE 4 भर्ती का लाखों उम्मीदवार पिछले दो साल से इंतजार कर रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार और शिक्षा विभाग लगातार भर्ती जल्द आने का आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन अब तक विज्ञापन जारी नहीं किया गया। छात्रों की मांग है कि जल्द से जल्द TRE 4 का नोटिफिकेशन जारी किया जाए और BPSC नियमावली में जरूरी बदलाव किए जाएं।

Breaking News

शिक्षा विभाग और BPSC पर लगाए आरोप

छात्र नेता दिलीप कुमार ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री पिछले एक साल से 10-15 दिनों में वैकेंसी आने की बात कह रहे हैं। चुनाव के दौरान भी भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने का वादा किया गया था। उन्होंने कहा कि BPSC को अधियाचना मिलने के बावजूद विज्ञापन जारी नहीं किया जा रहा है, जिससे लाखों अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हो रहा है।

उम्र सीमा खत्म होने की चिंता

अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती में लगातार देरी की वजह से कई उम्मीदवारों की उम्र सीमा समाप्त होती जा रही है। इससे हजारों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द TRE 4 का विज्ञापन जारी नहीं किया गया तो पटना में और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

BPSC ने पहले जारी किया था नोटिस

BPSC ने फरवरी के दूसरे सप्ताह में एक नोटिस जारी कर कहा था कि अधियाचना मिल चुकी है और जल्द ही TRE 4 का विज्ञापन जारी किया जाएगा। लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts