वर्दी में हीरोगीरी पर लगी लगाम, डीजीपी के आदेश के बाद जिलों में एसपी कर रहे ‘रीलबाजों’ पर कार्रवाई
भोपाल में वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। सागर में चार महिला आरक्षकों और उज्जैन में तीन आरक्षकों को नोटिस दिए गए, जिसके बाद संबंधित वीडियो हटा दिए गए। डीजीपी कैलाश मकवाणा ने 21 सितंबर 2026 को जारी 24 बिंदुओं के निर्देशों में वर्दी में रील बनाने पर रोक लगाई है।
Naresh Bhagoria
21 Oct 2026

























