नवी मुंबई के वाशी में तेल गोदाम में भीषण आग, प्लाईवुड और कूरियर यूनिट भी चपेट में; दमकल की 12 गाड़ियां पहुंचीं
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में रविवार देर रात एक तेल गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पास की प्लाईवुड यूनिट और कूरियर कंपनी तक पहुंच गई। गोदाम में रखे तेल और दूसरे सामान के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। दमकल की 10 से 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं।
Aditi Rawat
23 Nov 2026































