योगी सरकार का बड़ा प्रस्ताव! UP में बढ़ेगी बुजुर्गों और महिलाओं की पेंशन, इनको भी मिलेगा फायदा
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों की पेंशन बढ़ाने की तैयारी कर रही है। प्रस्ताव के अनुसार, मौजूदा 1000 रुपये मासिक पेंशन को बढ़ाकर 1500 रुपये किया जा सकता है। सरकार ने सैद्धांतिक सहमति दी है। अब कैबिनेट की मंजूरी और बजट प्रावधान का इंतजार है। फैसला लागू होने पर लाखों लाभार्थियों को राहत मिल सकती है।
Dolly Wasvani
11 Oct 2026


























