पटना में बेटे ने मां को जिंदा जलाया, पुलिस से भी भिड़ा बोला- मैं भगवान हूं, फिर किया चौंकाने वाला काम
पटना के खाजेकलां थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय मंजू देवी की मौत से सनसनी फैल गई। बेटे चिंटू कुमार पर नशे की हालत में मां को जिंदा जलाने का आरोप है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। गिरफ्तारी के बाद वह खुद को भगवान बताने लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dolly Wasvani
21 Sep 2026


























