सांप ने डसा तो अस्पताल की जगह झाड़-फूंक कराने पहुंचे परिजन, पन्ना में महिला की मौत
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में सांप के काटने के बाद परिजन 60 वर्षीय चंदा बाई लोधी को अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के लिए तांत्रिक के पास पहुंच गए। घंटों इलाज में देरी के बाद महिला को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Dolly Wasvani
7 Nov 2026

























