Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर में 11 महीने की बच्ची के सिर में घुसी रॉड, दिमाग तक पहुंची; डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर बचाई जान

जबलपुर में खेलते समय 11 महीने की बच्ची आरवी के सिर में रॉड घुसकर दिमाग तक पहुंच गई। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लाया गया। यहां न्यूरो सर्जरी टीम ने जटिल ऑपरेशन कर रॉड बाहर निकाली। बच्ची की आंखों की रोशनी और जान को खतरा था, लेकिन अब उसकी हालत में सुधार है।
जबलपुर में 11 महीने की बच्ची के सिर में घुसी रॉड, दिमाग तक पहुंची; डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर बचाई जान

मध्य प्रदेश के जबलपुर में खेलते समय 11 महीने की मासूम बच्ची के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। बच्ची के सिर में एक रॉड घुस गई, जो खोपड़ी की हड्डी तोड़ते हुए दिमाग तक पहुंच गई। गंभीर हालत में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां न्यूरो सर्जरी विभाग की टीम ने जटिल ऑपरेशन कर रॉड को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ऑपरेशन के बाद बच्ची की हालत में सुधार है।

खोपड़ी तोड़कर दिमाग तक पहुंच गई थी रॉड

जानकारी के मुताबिक, कटनी जिले के बहोरीबंद निवासी 11 महीने की बच्ची आरवी के साथ खेलते समय यह हादसा हुआ। रॉड उसके सिर में घुसकर खोपड़ी की हड्डी तोड़ते हुए मस्तिष्क तक पहुंच गई थी। न्यूरोसर्जन डॉ. जितिन बजाज के मुताबिक, हादसे के कारण बच्ची के दिमाग में खून का थक्का जम गया था। उसकी आंखों की रोशनी जाने, संक्रमण फैलने और जान जाने तक का खतरा था।

Breaking News

डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर निकाली रॉड

बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने तत्काल ऑपरेशन करने का फैसला लिया। न्यूरो सर्जरी विभाग की टीम ने जटिल सर्जरी कर रॉड को सिर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। डॉक्टरों के मुताबिक, ऑपरेशन सफल रहा है और अब बच्ची की हालत में सुधार हो रहा है।

मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों की टीम ने किया ऑपरेशन

इस जटिल ऑपरेशन में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. नवनीत सक्सेना, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की संचालक डॉ. अपर्णा तामस्कर, अधीक्षक लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. जितेंद्र गुप्ता और न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. विजय परिहार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके अलावा डॉ. जितिन बजाज, डॉ. शैलेंद्र रात्रे, डॉ. मुकेश शर्मा और डॉ. आशुतोष कारपेंटर ने भी ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई। एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. अपर्णा तामस्कर और डॉ. वरुण अरोड़ा ने सहयोग किया।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts