Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

विक्टोरिया अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारियों को 2 महीने से वेतन नहीं, कलेक्टर ने जताई नाराजगी

जबलपुर के विक्टोरिया अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों का दो माह से वेतन लंबित है। कलेक्टर ने नाराजगी जताकर सीएमएचओ को नोटिस देने के निर्देश दिए।
विक्टोरिया अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारियों को 2 महीने से वेतन नहीं, कलेक्टर ने जताई नाराजगी

जबलपुर। जिला चिकित्सालय (विक्टोरिया अस्पताल) में आउटसोर्स कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने का मामला सामने आने पर कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने नाराजगी जताई है।

शनिवार को अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेतन भुगतान में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

छिंदवाड़ा में लोकायुक्त की कार्रवाई, कलेक्ट्रेट में 4 हजार की रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार

वेतन भुगतान पर जवाबदेही तय करने के निर्देश

कलेक्टर ने आउटसोर्स कर्मचारियों के दो माह से लंबित वेतन भुगतान के संबंध में जानकारी ली। भुगतान में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएमएचओ से इस मामले में स्पष्टीकरण लेने को कहा।

जबलपुर के सिहोरा में व्यापारी से लाखों के जेवर लूटे, कार से टक्कर मारकर चार बदमाश फरार

मरीजों से पूछा, मिल रहा है बेहतर इलाज या नहीं

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से चर्चा कर उपचार की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण उपचार और संवेदनशील व्यवहार मिले। अस्पताल की व्यवस्थाओं में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts