पांढुर्णा में ड्रोन से पकड़ी अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री, 12 हजार किलो महुआ लाहन जब्त
पांढुर्णा जिले में आबकारी विभाग ने ड्रोन तकनीक की मदद से अवैध शराब निर्माण स्थलों का पता लगाकर ग्राम पीपलपानी और बड़गाबोडी में छापेमारी की। कार्रवाई में करीब 12 हजार किलो महुआ लाहन और 90 बल्क लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 12.09 लाख रुपये है। विभाग ने आबकारी अधिनियम के तहत आठ प्रकरण दर्ज किए हैं।
Shyam Sahu
18 Nov 2026
































