Madmaheshwar Yatra:ब्रह्ममुहूर्त में खुले मदमहेश्वर धाम के द्वार, ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजी केदारघाटी
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धा और भक्ति के बीच खोल दिए गए। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में ब्रह्ममुहूर्त में विधि विधान से पूजा हुई और मंदिर के कपाट खुलते ही पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों में इस पवित्र क्षण को लेकर गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला।
Aditi Rawat
22 May 2026


























