काम का मन नहीं? बस बोलिए ‘मैं Unhappy हूं’ और बिना सैलरी कटे मिल जाएगी 10 दिन की छुट्टी, इस कंपनी की Unhappy Leave वायरल
‘यार आज ऑफिस जाने का मन नहीं है’ क्या आपके मन में भी ऑफिस जाने से पहले यह ख्याल आता हैं, पर आपको हार कर भी ऑफिस जाना ही पड़ता है, लेकिन चीन की एक रिटेल कंपनी पैंग डोंग लाई ने कर्मचारियों के लिए अनोखी ‘अनहैप्पी लीव’ नीति शुरू की है। इसके तहत कर्मचारी मानसिक तनाव, खराब मूड या थकान होने पर हर साल 10 दिन की छुट्टी ले सकते हैं। इसके लिए मेडिकल सर्टिफिकेट जरूरी नहीं है और छुट्टी के दौरान सैलरी भी नहीं कटेगी।
Dolly Wasvani
8 Aug 2026



























