भोपाल में ओवैसी के काफिले का एक्सीडेंट, VIP रोड पर भिड़ीं कई गाड़ियां, बाइक सवार घायल
भोपाल में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के काफिले में हादसा हो गया। VIP रोड पर अचानक काफिला रुकने के बाद कई वाहन और बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में 4 से 5 बाइक सवार घायल हुए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। घटना की वजह की जांच जारी है।
Dolly Wasvani
16 Sep 2026


























