27% ओबीसी आरक्षण मामले में SLP की तकनीकी खामियां दूर, ओबीसी महासभा ने कहा-शीघ्र सुनवाई हो और अंतरिम राहत मिले
मप्र में 27% ओबीसी आरक्षण के मामले में राज्य सरकार की सुप्रीम कोर्ट में दायर विशेष अनुमति याचिका (SLP) की सभी 13 तकनीकी खामियां दूर हो गई हैं और नियमित केस नंबर आवंटित कर दिया गया है। ओबीसी महासभा ने 13% होल्ड से प्रभावित अभ्यर्थियों को तत्काल राहत देने के लिए अंतरिम स्थगन की मांग की है। साथ ही 27% आरक्षण बहाल करने के लिए नए कानूनी और संवैधानिक प्रयास करने की मांग उठाई है।
Naresh Bhagoria
17 Nov 2026































