CG NEWS:रायपुर में टैक्स वसूली का महाअभियान: 3 दिन में 2.24 करोड़ की रिकॉर्ड रिकवरी, 30 जून तक मिलेगी 6.25% छूट
रायपुर नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा विशेष संपत्तिकर वसूली अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। निगम ने 19 जून से 22 जून के बीच केवल तीन दिनों में 2 करोड़ 24 लाख रुपए से अधिक का कर संग्रह कर नया रिकॉर्ड बनाया है। 22 जून को 630 संपत्तियों से 1.21 करोड़ रुपए से अधिक की वसूली हुई, जबकि 19 जून को 525 संपत्तियों से 1.03 करोड़ रुपए का कर संग्रह किया गया था। इस तरह तीन दिनों के भीतर निगम ने उल्लेखनीय राजस्व अर्जित किया है। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर सभी जोनों में लक्ष्य आधारित अभियान
Prem Nirmalkar
23 Jun 2026



























