दोस्त के साथ पचमढ़ी घूमने गई 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त को बंधक बनाकर जंगल ले गए तीन आरोपी
पचमढ़ी में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवक छात्रा और उसके स्कूल फ्रेंड को जिप्सी से जंगल ले गए। विरोध करने पर छात्रा के दोस्त को बांध दिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर हिरासत में लिया है।
Naresh Bhagoria
24 Aug 2026


























