भोपाल में वक्फ बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, 20 साल पुराने कब्जे पर FIR; 28.91 करोड़ की रिकवरी
भोपाल में मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने सुल्तानिया रोड की 2.7 एकड़ वक्फ संपत्ति पर कथित अवैध कब्जे के मामले में FIR दर्ज कराई है। बोर्ड का आरोप है कि 20 वर्षों से इज्तिमा बाजार और अस्पताल के जरिए करोड़ों रुपये की किराया आय की गई। मामले में 28.91 करोड़ रुपये की रिकवरी के लिए RRC भी जारी किया गया है।
Shivani Gupta
28 Aug 2026



























