MP Weather Update :रतलाम में पारा 40°C, कई जिलों में लू का अलर्ट; 14-15 मार्च को बारिश की संभावना
मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी तेज हो गई है। रतलाम में तापमान 40°C दर्ज किया गया, जबकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन में पारा 36 से 38 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग ने रतलाम, धार और नर्मदापुरम में लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं 14 और 15 मार्च को कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।
Manisha Dhanwani
12 Mar 2026

























