पांच दिवसीय MP दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मु:इंदौर एयरपोर्ट पर राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का मध्यप्रदेश दौरा शुरू हो गया है। इंदौर एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति ओंकारेश्वर में दर्शन करेंगी और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। पूरे दौरे को लेकर इंदौर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Aditi Rawat
18 Jun 2026


























