मध्य प्रदेश में बारिश का तांडव! 15 जिलों में भारी अलर्ट, स्कूल बंद, 527 लोगों का रेस्क्यू
मध्य प्रदेश में मानसून सिस्टम के मजबूत होने से कई जिलों में बारिश तेज हो गई है। नदी-नाले उफान पर हैं और निचले इलाकों में पानी भरने से परेशानी बढ़ी है। मालवा-निमाड़ में अति भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल, गुना, रायसेन और खंडवा में स्कूल बंद किए गए हैं, जबकि प्रशासन राहत-बचाव में जुटा है।
Aditi Rawat
12 Aug 2026



























