मध्यप्रदेश कॉलोनी अधिनियम 2026 का ड्रॉफ्ट तैयार:अवैध कॉलोनियां काटने पर 10 साल की सजा, 5 करोड़ तक जुर्माना
मध्यप्रदेश कॉलोनी अधिनियम 2026 का ड्रॉफ्ट तैयार हो गया है, जिसे जल्द ही सीनियर सेक्रेटरी कमेटी के पास भेजा जाएगा। नए कानून में अवैध और अनाधिकृत कॉलोनियां विकसित करने वालों के लिए 10 वर्ष तक की सजा और 5 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। अधिनियम में कॉलोनाइजरों के लिए समयबद्ध आंतरिक विकास कार्य, संक्रमणशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी तथा अधिकारियों और पुलिस की जवाबदेही भी तय की गई है।
Rohit Sharma
26 Jun 2026



























