हरदा: खेतों से मोटर पंप चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, 70 हजार का सामान जब्त
हरदा के छीपाबड़ थाना पुलिस ने किसानों के खेतों से पानी के मोटर पंप और खेतों में बने टप्परों से सामान चुराने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 3 हॉर्सपावर की दो मोटर, 5 हॉर्सपावर की एक पुरानी मोटर, 25 फीट केवल वायर और मूंग की बोरियां सहित करीब 70 हजार रुपए का सामान जब्त किया है।
Uttam Tenguriya
21 Aug 2026


























