मैहर में बेटे को पीठ पर बांधकर नदी पार कर रही थी मां, गहरे पानी में डूबने से मासूम की मौत, महिला गंभीर
मैहर के अमदरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह खेत जाते समय टमस नदी पार कर रही 40 वर्षीय सबीना पटेल अपने 8 वर्षीय बेटे सौरभ के साथ गहरे पानी में डूब गईं। हादसे में सौरभ की मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में सबीना का आईसीयू में इलाज जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Naresh Bhagoria
8 Sep 2026


























