उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर मुरैना में विकसित होगा ‘शनिलोक’, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया निरीक्षण
मुरैना के प्रसिद्ध शनिचरा मंदिर को उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर भव्य धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र ‘शनिलोक’ के रूप में विकसित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने विकास कार्यों की समीक्षा कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं, जल निकासी, पार्किंग और सौंदर्यीकरण पर जोर दिया। पर्यटन बोर्ड ने 34.97 करोड़ रुपए की परियोजना तैयार की है, जिसे 24 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है।
Naresh Bhagoria
19 Nov 2026































