गांधीसागर में कैबिनेट आज; रोजगार के अनुपात में उद्योग को मिलेगा प्रोत्साहन, नए औद्योगिक क्लस्टर व एक्सप्लोरेशन पॉलिसी पर होगा फैसला
मप्र सरकार औद्योगिक निवेश के साथ रोजगार सृजन को निवेश प्रोत्साहन का आधार बनाने की तैयारी में है। गांधीसागर में होने वाली डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक में 500 करोड़ रुपए से अधिक निवेश करने वाले उद्योगों को रोजगार के अनुपात में प्रोत्साहन देने, उज्जैन में केमिकल और फार्मा पार्क, मंदसौर-नीमच-रतलाम में औद्योगिक क्लस्टर व छिंदवाड़ा के एसईजेड को सामान्य औद्योगिक क्षेत्र बनाने जैसे प्रस्तावों पर चर्चा होगी।
Naresh Bhagoria
18 Nov 2026































