मैहर में स्कॉर्पियो-बाइक की भीषण टक्कर, माइक्रो फाइनेंस मैनेजर समेत दो युवकों की मौत
मैहर-रीवा नेशनल हाईवे-30 पर तमस नदी पुल पर स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में माइक्रो फाइनेंस ब्रांच मैनेजर शिवम बाथरे और कोलियरी सुपरवाइजर सुजीत कोल शामिल हैं। हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार फरार हो गए।
Sanjay Tiwari
12 Oct 2026


























