मालखेड़ा डैम में डूबने से 21 साल के युवक की मौत, गहरे पानी में चला गया था सुशील
घंसौर थाना क्षेत्र के मालखेड़ा डैम में 21 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मालखेड़ा खमरिया निवासी सुशील डेहरिया के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
Umesh Shrivastava
28 Sep 2026


























