कटनी में संयुक्त टीम की दबिश: 2712.60 क्विंटल गेहूं लदे 8 ट्रक पकड़े, मिल में खपाने की आशंका पर शुरू की जांच
कटनी में मैहर जिले से लाए गए गेहूं की हेराफेरी की आशंका पर खाद्य, राजस्व, मंडी और पुलिस की संयुक्त टीम ने बिलहरी रोड पर कार्रवाई की। टीम ने आठ ट्रकों से 2712.60 क्विंटल गेहूं जब्त किया। जांच में सामने आया कि गेहूं निर्धारित गंतव्य समय एग्रोटेक पहुंचने से पहले केवलवानी इंडस्ट्रीज गया था। अब आवंटन, परिवहन, कांटा पर्ची और वास्तविक मात्रा के दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है।
Sanjay Tiwari
29 Nov 2026































