पैंगोलिन और दुर्लभ कछुओं की अंतर्राष्ट्रीय तस्करी मामले में हाईकोर्ट ने सरकार को दी अपील की अनुमति, सीबीआई को भी हस्तक्षेप की मंजूरी
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने दुर्लभ पैंगोलिन और रेड क्राउन रूफ टर्टल की अंतर्राष्ट्रीय तस्करी के मामले में राज्य शासन को अपील की अनुमति दे दी है। सागर की अदालत से दोषमुक्त आरोपियों के खिलाफ अब दांडिक अपील की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। मामले में सीबीआई को भी हस्तक्षेपकर्ता बनाया गया है। जांच में संगठित वन्यजीव तस्करी गिरोह और पैंगोलिन के शल्क बरामद होने का खुलासा हुआ था।
Naresh Bhagoria
25 Nov 2026































