Jabalpur News :पटरी पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आए 6 लोग, एक महिला की मौत
जबलपुर के मदन महल स्टेशन (Madanmahal Railway Station) पर जनशताब्दी एक्सप्रेस से उतरने के बाद पटरी पार कर रहे छह लोग तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं और तीन बच्चों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है।
Manisha Dhanwani
7 Dec 2025


























