LPU रेप मामले में देर रात प्रदर्शन और तोड़फोड़, अब FIR दर्ज, वायरल वीडियो पर भी पुलिस की सफाई
पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रा से कथित रेप के आरोप के बाद छात्रों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने छात्रा के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की है। परिसर में तोड़फोड़ और हाईवे जाम की घटनाएं भी सामने आईं। पुलिस वायरल वीडियो, सोशल मीडिया दावों और यूनिवर्सिटी अधिकारियों की भूमिका की जांच कर रही है।
Dolly Wasvani
27 Sep 2026


























