गुना में दिनदहाड़े 17 लाख रुपए की लूट:आंखों में स्प्रे डालकर उड़ाए रुपए, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
गुना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े 15 से 17 लाख रुपए की लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। नकाबपोश बदमाशों ने एक मुनीम की आंखों में तीखा स्प्रे डालकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Rohit Sharma
8 Jul 2026


























