‘लिटिल थॉमस’ को मिला UA 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की फिल्म ‘लिटिल थॉमस’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से UA 7+ सर्टिफिकेट मिल गया है। 1990 के दशक के गोवा पर आधारित यह कॉमेडी-ड्रामा सात साल के थॉमस की कहानी है, जो छोटा भाई पाने के लिए अपने माता-पिता के बीच सुलह कराने की कोशिश करता है। फिल्म 23 अक्टूबर को रिलीज होगी।
Shivani Gupta
22 Oct 2026


























