इंदौर:महिला बाल विकास विभाग के जेडी के ठिकानों पर लोकायुक्त की दबिश, आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली
इंदौर में महिला बाल विकास विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर (जेडी) लक्ष्मीनारायण कंडवाल के घर और अन्य ठिकानों पर लोकायुक्त ने दबिश दी है। कार्रवाई के दौरान उनके पास आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिलने का खुलासा हुआ है। लोकायुक्त जांच में 9 करोड़ 76 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति सामने आई है।
Rohit Sharma
10 Jun 2026


























