CG NEWS: छत्तीसगढ़ में हीरों का खजाना! अब होगी मेगा ड्रिलिंग, महासमुंद में खुल सकती है देश की नई डायमंड माइन
छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नई दिल्ली में आयोजित एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड (एनसीएल) के निदेशक मंडल की बैठक में महासमुंद जिले के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में लार्ज डायमीटर ड्रिलिंग शुरू करने की मंजूरी दी गई। यह परियोजना का सबसे अहम चरण माना जा रहा है क्योंकि इसी प्रक्रिया के जरिए जमीन के भीतर मौजूद हीरे के वास्तविक भंडार का वैज्ञानिक आकलन किया जाएगा। अब तक की गई खोज में इस क्षेत्र में किम्बरलाइट पाइप की पहचान हो चुकी है, जिसे हीरों का
PREM
28 Jun 2026




























